Edited By Vijay, Updated: 29 Jun, 2021 11:46 PM

जिला मुख्यालय के अखाड़ा बाजार में ब्यास नदी के किनारे पर बह रहे दुर्लभ पक्षी मोनाल को स्थानीय युवकों ने रैस्क्यू किया है। मोनाल को रैस्क्यू करने के बाद वन्य प्राणी विंग को सौंप दिया गया है, जहां वन्य प्राणी विंग के कर्मचारी उसकी देखभाल में जुट गए...
कुल्लू (संजीव जैन): जिला मुख्यालय के अखाड़ा बाजार में ब्यास नदी के किनारे पर बह रहे दुर्लभ पक्षी मोनाल को स्थानीय युवकों ने रैस्क्यू किया है। मोनाल को रैस्क्यू करने के बाद वन्य प्राणी विंग को सौंप दिया गया है, जहां वन्य प्राणी विंग के कर्मचारी उसकी देखभाल में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार अखाड़ा बाजार में पार्किंग के समीप ब्यास नदी के किनारे मोनाल पक्षी काफी देर से बैठा था। स्थानीय लोगों को जब इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। एक युवक ने जब इसे पकड़ने का प्रयास किया तो मोनाल घबरा गया और ब्यास नदी में छलांग लगा दी। वहीं युवक शंकर ने नदी में बह रहे मोनाल पक्षी को रैस्क्यू कर लिया और वन विभाग के वन्य प्राणी विंग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विंग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मोनाल पक्षी को कब्जे में ले लिया।