उपचुनाव को लेकर काजा में पूर्वाभ्यास, चुनाव अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Edited By prashant sharma, Updated: 12 Oct, 2021 05:16 PM

rehearsal in kaza for by elections training given to election officials

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंडी संसदीय सीट के उप चुनाव को लेकर काजा खंड का कांफ्रेंस हॉल में पहले चरण का पूर्वाभ्यास मंगलवार को किया गया।

मंडी : सहायक रिटर्निंग  अधिकारी एवं एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंडी संसदीय सीट के उप चुनाव को लेकर काजा खंड का कांफ्रेंस हॉल में पहले चरण का पूर्वाभ्यास मंगलवार को किया गया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि  पूर्वाभ्यास में चुनाव डयूटी पर तैनात सहायक चुनाव अधिकारी, पीठासीन अधिकारी और पोलिंग अधिकारियों को चुनाव आयोग की तरफ से जारी कायदे और कानून का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। कर्मचारियों को ईवीएम के माध्यम से मतदान प्रक्रिया शुरू होने से लेकर अंतिम प्रक्रिया तक की बारीकियों से समझाया। मॉक पोल की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रूप से बताया। मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। काजा खंड के तहत 29 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। इसके साथ ही तीन मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाएं जाएंगे। इसमें एक टाशीगंग, एक रंगरीक और एक गुलिंग में पोलिंग स्टेशन होगा। 

पूर्वाभ्यास में 44 पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी 44, 96 पोलिंग अधिकारी शामिल हुए। दूसरे चरण का अभ्यास 19 अक्टूबर को करवाया जाएगा। जबकि अंतिम चरण का पूर्व अभ्यास 28 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके बाद पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 30 अक्टूबर को मतदान होगा। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एडीएम मोहन दत्त शर्मा ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कर्मचारियों को चुनाव आयोग की और से जारी नियमों का ईमानदारी ओर पारदर्शिता के साथ पालन करने की अपील की। इसके साथ चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मियों अपने मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ अब्सेंटी मतदाता के बारे में जानकारी दी और पूरी प्रक्रिया बताई। पूर्व अभ्यास के सहायक रिटर्निंग अधिकारी मोहन दत्त शर्मा ने ईवीएम मशीन, वीवीपीएटी ड3, कंट्रोल यूनिट के बारे में बताया गया। 

चुनाव की दृष्टि से सेक्टर  अधिकारियों की नियुक्ति की गई जिसमें मनीष आर्य एक्स इन विद्युत विभाग को लोसर, कियामो, हंसा, हल, खुरिक और रंगरिक पोलिंग स्टेशन, टशी ज्ञामछो अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को हिक्किम, लांगचा, काजा , क्यूलिंग, लिदांग, और डेमुल पोलिंग स्टेशन, तारा चंद जल शक्ति विभाग विभाग को चिचीम, किब्बर, टाशीगंग और कीह पोलिंग स्टेशन, ऋषि कुमार सहायक अभियंता विद्युत विभाग को लालूंग, ढंखर और माने गोंग्मा पोलिंग स्टेशन, बुद्धि चंद सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग को ग्यु, हूरलिंग, ताबो,  और पोह पोलिंग स्टेशन, यश भारद्वाज सहायक अभियंता विद्युत विभाग को गूलिंग, तंगती योग्मा, सग्नम, मूद,खर और तेलिंग पोलिंग स्टेशन दिया गया है। कई बूथों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है फिर भी एक सिस्टम तैयार किया है ताकि हर दो घंटे बाद मतदान की अपडेट दी जा सकें। सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने सभी स्पीति के मतदाताओं से अपील की है अधिक से अधिक मतदान करें। इस मौके पर नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!