Weather: चंबा, मंडी, शिमला व सिरमौर में बारिश का रेड अलर्ट, 214 सड़कें बंद

Edited By Rahul Singh, Updated: 09 Aug, 2024 12:50 PM

red alert for rain in chamba mandi shimla and sirmaur red alert for rain

मौसम विभाग ने चंबा, मंडी, शिमला व सिरमौर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि आगामी 24 घंटे के दौरान चार जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान खड्डों और नालों में बाढ़ आने की संभावना रहेगी।

हिमाचल। मौसम विभाग ने चंबा, मंडी, शिमला व सिरमौर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि आगामी 24 घंटे के दौरान चार जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान खड्डों और नालों में बाढ़ आने की संभावना रहेगी। मौसम विभाग ने चारों जिलों में प्रशासन को अलर्ट पर रहने की बात कही है। इन चार जिलों के अलावा अन्य सभी जिलों में बारिश का असर शुक्रवार को भी रहेगा। चार जिलों में भारी नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Himachal Cloudburst: आठ दिन तक चला सर्च ऑपरेशन, महिला का शव बरामद, 32 अभी भी लापता

214 सड़कें बंद

लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिमला जोन में एक एनएच सहित 83 सड़कें बंद है। वहीं मंडी जोन में 68, हमीरपुर जोन में 48, कांगड़ा जोन में 14 सड़कें बंद हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!