कांगड़ा में कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 139 नए मामले, 3 संक्रमितों की मौत

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 25 Nov, 2020 09:16 PM

record 139 new cases of corona in kangra in one day death of 3 infected

जिला कांगड़ा में बुधवार को कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 139 नए मामले सामने आए हैं जबकि जिला में 3 लोगों की कोरोना की चपेट में आने के चलते मौत हुई है। पहली मौत 65 वर्षीय गोपीपुर के व्यक्ति की हुई है। जानकारी के मुताबिक 22 नवंबर को उक्त मरीज को...

धर्मशाला (जिनेश/तनुज): जिला कांगड़ा में बुधवार को कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 139 नए मामले सामने आए हैं जबकि जिला में 3 लोगों की कोरोना की चपेट में आने के चलते मौत हुई है। पहली मौत 65 वर्षीय गोपीपुर के व्यक्ति की हुई है। जानकारी के मुताबिक 22 नवंबर को उक्त मरीज को धर्मशाला कोविड अस्पताल से रैफर किया गया था। उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त था। जिसकी उपचार के दौरान 24 नवंबर की शाम को मौत हो गई। वहीं, सुलह के कोरोना संक्रमित व्यक्ति को उपचार के लिए विवेकानंद अस्पताल पालमपुर से 21 नवंबर को धर्मशाला कोविड अस्पताल रैफर किया गया था। जिसकी 24 नवंबर को रात नौ बजे उपचार के दौरान मौत हो गई। व्यक्ति ह्रदय रोग सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित था। वहीं हरिपुर निवासी व्यक्ति को 21 नवंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया था और व्यक्ति घर में ही आइसोलेशन में था। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिला कांगड़ा में टी.एम.सी. तथा जोनल अस्पताल धर्मशाला के कर्मचारियों समेत 139 कोरोना पॉजिटिव नए मरीज सामने आए हैं। साथ ही वीरवार को 35 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जोगिंद्रनगर के जखोटा का 42 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर का 41 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के मारंडा की 40 वर्षीय महिला, देहरा के वार्ड 7 के 29 वर्षीय युवक, नलेटी तहसील देहरा की 42 वर्षीय महिला, बनखंडी तहसील देहरा की 26 वर्षीय युवती, नरेहड़ रेहलू की 63 वर्षीय महिला, भवारना पालमपुर के 44 वर्षीय व्यक्ति, गढज़मूला पालमपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, ठंडोल पालमपुर की 43 वर्षीय महिला, मतेहड़ नौरा की 31 वर्षीय महिला और 3 साल का बच्चा, पनापर बल्लाह तहसील धीरा के 37 वर्षीय व्यक्ति, जोनल अस्पताल धर्मशाला के 49 वर्षय व्यक्ति, जवाहर नगर धर्मशाला की 41 वर्षीय महिला, चीलगाड़ी धर्मशाला की 39 वर्षीय महिला, लोअर शामनगर धर्मशाला के 37 व 54 वर्षीय व्यक्ति और 23 वर्षीय युवक के अलावा 51 वर्षीय महिला, दाड़ी धर्मशाला की 44 वर्षीय महिला, टंबर तहसील जयसिंहपुर के 47 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सी.एम.ओ. ने बताया कि टरेला तहसील जयसिंहपुर की 32 वर्षीय महिला और 8 साल का बच्चा, सकोह के 24 व 28 वर्षीय युवक और 24 वर्षीय युवती व 31 वर्षीय महिला, क्लब महिंद्रा शीला के 29 वर्षीय युवक, लोअर बड़ोल के 31 वर्षीय व्यक्ति और 58 वर्षीय महिला, टांडा मेडिकल कालेज की 45 वर्षीय महिला, चंबा की 34 वर्षीय महिला, जोगिंद्रनगर मंडी के 25 वर्षीय युवक, नगरोटा बगवां के 69 वर्षीय व्यक्ति, टांडा मेडिकल कालेज के 46 वर्षीय व्यक्ति और 18 वर्षीय युवक, गगल तहसील कांगड़ा के 59 वर्षीय व्यक्ति, हाउसिंग बोर्ड कालोनी कांगड़ा की 21 वर्षीय युवती, धौलाधार बैंक कालोनी ओल्ड भट्टा रोड़ बीरता की 28 वर्षीय युवती, रौंखर नगरोटा बगवां के 25 वर्षीय युवक, कछियारी कांगड़ा की 55 वर्षीय महिला, रजेहड़ पालमपुर के 63 वर्षीय व्यक्ति, चौबीन बैजनाथ के 68 वर्षीय व्यक्ति, मटौर कांगड़ा के 76 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा लाहड़ दौलतपुर के 59 वर्षीय व्यक्ति और 20 वर्षीय युवक, पालमपुर के 49 व 74 वर्षीय व्यक्ति, सुंगल पालमपुर के 34 वर्षीय व्यक्ति, डाकरी गलियाना जिला बिलासपुर का 20 वर्षीय युवक, उस्तेहड़ बैजनाथ के 39 वर्षीय व्यक्ति, हाउसिंग बोर्ड कालोनी बिंद्रावन पालमपुर के 61 वर्षीय व्यक्ति, कडियाल फारिया तहसील ज्वाली के 75 और 42 वर्षीय व्यक्ति, दियोग्रां तहसील पालमपुर के 25 वर्षीय युवक, सालन राजपुर तहसील पालमपुर की 55 वर्षीय महिला, सुगनाड़ा नगरोटा सूरियां के 68 वर्षीय व्यक्ति व 65 वर्षीय महिला, नगरोटा सूरियां 21, 20 वर्षीय युवतियां, 48 वर्षीय व्यक्ति और 42 वर्षीय महिला, लुदरेट की 17 साल की लड़की, दरकाटी के 64 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के 66 वर्षीय व्यक्ति, सरानी ज्वाली के 52 वर्षीय व्यक्ति, नड्डी धर्मशाला के 55 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!