Sirmaur: पांवटा साहिब में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, घराट के अंदर जिंदा दफन हुआ व्यक्ति

Edited By Vijay, Updated: 26 Sep, 2024 10:45 AM

rain wreaked havoc in paonta sahib person got buried alive inside gharaat

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। देर रात हुई मूसलाधार बारिश से राजपुर, अंम्बोया में बहुत नुक्सान हुआ है।

पांवटा साहिब (संजय): सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। देर रात हुई मूसलाधार बारिश से राजपुर, अंम्बोया में बहुत नुक्सान हुआ है। दाना खड्ड में पानी के साथ आए मलबे से हटवाल गांव में खड्ड पर बने 4 घराट ध्वस्त हो गए। इस दौरान एक घराट में रंगीलाल (60) पुत्र कांसिया राम निवासी हटवाल मलबे में जिंदा दफन हो गया। हटवाला निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि जब सुबह घराट नजर नहीं आया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि घराट मलबे के नीचे दबा हुआ था तथा ग्रामीणों ने मलबा हटाकर रंगीलाल के शव को बाहर निकाला।

इसके अलावा 2 फुट ब्रिज भी ध्वस्त हो गए हैं तथा दाना गांव के पास एक कार भी मलबे की चपेट में आई है। इसके अलावा अम्बोया गांव के पास मलबा घरों में घुसा है तथा सड़क पर बने पुल के ऊपर मलबा आया है। इसके साथ-साथ पिपलीवाला पंचायत में भी लोगों के घरों व खेतों को नुक्सान हुआ है। सूचना मिलते ही प्रशासन की मौके के लिए रवाना हो गई है। उधर, पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने बताया कि अम्बोया के हटवाल गांव में एक व्यक्ति घराट के अंदर दफन हो गया है। इसके अलावा और नुक्सान की सूचना भी मिली है। सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन की टीम भेज दी गई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!