Sirmaur: बधाई मांगने को लेकर आपस में भिड़े किन्नरों के 2 गुट, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे और डंडे

Edited By Vijay, Updated: 14 Mar, 2026 05:51 PM

2 factions of transgender individuals clash over demanding congratulation

सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुंडियों में बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। वर्चस्व की इस लड़ाई में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लात-घूंसे और डंडे चले।

पांवटा साहिब  (कपिल):  सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुंडियों में बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। वर्चस्व की इस लड़ाई में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें लात-घूंसे और डंडे चले। घटना में दोनों गुटों के लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में जोया महंत निवासी गुज्जर कालोनी, बद्रीपुर ने बताया कि वह अपनी साथी आशा, नैना और शिवानी के साथ गांव कुंडियों में बधाई लेने गई थीं। आरोप है कि तभी वहां राज कुमारी उर्फ नर्गिस अपने साथी समीर खान और खुशी उर्फ जानी के साथ पहुंची। जोया का कहना है कि दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी और डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस मारपीट में जोया को बाजू, टांग और कमर में चोटें आई हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष की राज कुमारी निवासी वार्ड नंबर-9, देवीनगर ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उसका कहना है कि जब वह अपने साथी खुशी और चालक समीर के साथ बधाई लेने पहुंची, तो वहां पहले से जोया और उसके साथी मौजूद थे। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद जोया ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटा। राज कुमारी ने पेट, छाती और टांगों में चोट लगने की बात कही है।

उधर, माजरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!