Kangra: HPCA क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान वनडे मुकाबला

Edited By Kuldeep, Updated: 02 Mar, 2026 11:31 PM

dharamsala hpca india afghanistan new zealand match

विश्व के सबसे सुंदर क्रिकेट स्टेडियमों में शुमार एच.पी.सी.ए. क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में फिर एक बार क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

धर्मशाला (विवेक): विश्व के सबसे सुंदर क्रिकेट स्टेडियमों में शुमार एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में फिर एक बार क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। इस बार भारतीय क्रिकेट टीम धर्मशाला के क्रिकेट मैदान में अफगानिस्तान की टीम के खिलाफ वनडे मुकाबला खेलेगी। 14 जून को आयोजित होने वाले इस मैच काे लेकर बीसीसीआई की आधिकारिक ऑनलाइन साइट पर शैड्यूल जारी कर दिया गया है।

इस शैड्यूल के तहत अपने भारत दौरे पर आने वाली अफगानिस्तान की टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज के तहत पहला मुकाबला 14 जून को दोपहर 1.30 बजे एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला 17 जून को दोपहर 1.30 बजे से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकांत क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा जबकि सीरीज का अंतिम व तीसरा मुकाबला 20 जून को दोपहर 1.30 बजे से एमए चिदम्बरम स्टेडियम चेन्नई में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टैस्ट, टी-20 व वनडे मैचों सहित आईपीएल मैचोें का सफल आयोजन हो चुका है जबकि यहां अंतिम मुकाबला बीते साल दिसम्बर माह में भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 मुकाबले के रूप में खेला गया था। करीब 22,500 सीटिंग कैपेसिटी वाले इस खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में फिर एक बार क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!