Edited By Kuldeep, Updated: 24 Feb, 2026 10:09 PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि एक तरफ तो देश दुनिया भर में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में नित नए आयाम स्थापित कर रहे हैं, वहीं राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेता देश को तोड़ने के लिए विदेशी ताकतों के हाथों में...
धर्मशाला (ब्यूरो): पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि एक तरफ तो देश दुनिया भर में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में नित नए आयाम स्थापित कर रहे हैं, वहीं राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेता देश को तोड़ने के लिए विदेशी ताकतों के हाथों में खेलकर उसकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
मंगलवार को गग्गल एयरपोर्ट पहुंचे अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी को कई तरह के सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए कहा कि क्या पार्टी की पटकथा आजकल अंकल सैम और सौरश लिख रहे हैं, क्या कांग्रेस पार्टी देश को तोड़ने के लिए विदेशी ताकतों के हाथों की कठपुतली बन चुकी है, क्या भारत देश की बदलती तस्वीर और बढ़ती मजबूत होती अर्थव्यवस्था पसंद नहीं आ रही, ये कई तरह के सवाल हैं, जिसके कटघरे में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मकसद सिर्फ अराजकता, अफवाह और दंगा फैलाना ही रह गया है, अनर्गल बयानबाजी और एक के बाद एक झूठ बोलना ही इनका असली काम रह गया है मगर अब जनता सब जान चुकी है और इन्हें इनके मंसूबों में कतई कामयाब नहीं होने देगी।