Kangra: प्रदेश सरकार द्वारा 25 से शुरू की जाएगी प्राकृतिक खेती से उगाई मक्की की खरीद

Edited By Vijay, Updated: 24 Oct, 2024 03:49 PM

procurement of corn will start from 25th

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष पहली बार प्राकृतिक खेती से उगाई जाने वाली मक्की की खरीद 25 अक्तूबर 2024 से शुरू की जा रही है।

पालमपुर (प्रदीप): हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष पहली बार प्राकृतिक खेती से उगाई जाने वाली मक्की की खरीद 25 अक्तूबर 2024 से शुरू की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक विधि से उगाई जाने वाली मक्की का समर्थन मूल्य 30 रुपए प्रति किलो और गेहूं का समर्थन मूल्य 40 रुपए प्रति किलो निर्धारित किया है। इस बार प्राकृतिक मक्की की खरीद के लिए जिला कांगड़ा में तीन खरीद केंद्र सिविल सप्लाई के गोदामों (नगरोटा बगवां, फतेहपुर व ढलियारा) में स्थापित किए हैं।

किसान इन 3 निर्धारित ख़रीद केन्द्रों पर आ कर प्राकृतिक खेती द्वारा उगाई गई मककी को बेच सकते हैं। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार चयनित किसान प्राकृतिक खेती मक्की को पैकिंग में भरकर निगम के निर्धारित 3 थोक गोदामों तक पहुंचाएगे। इसके अतिरिक्त आतमा परियोजना के प्रतिनिधि मक्की खरीद का पूर्ण ब्यौरा किसान वार तथा मात्रा वार निगम के थोक गोदाम में उपलब्ध करवाएंगे।

डॉ. राजकुमार भारद्वाज, परियोजना निदेशक, आतमा कांगड़ा ने बताया कि अब तक जिला में 329 प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों ने फॉर्म भर दिए हैं तथा लगभग 44000 किलोग्राम प्राकृतिक मक्की की खरीद इन तीन केंद्रों में की जाएगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!