Edited By Vijay, Updated: 05 Aug, 2023 07:29 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की तरफ से पारित किए गए हाटी बिल (तीसरा संवैधानिक संशोधन, हिमाचल प्रदेश) को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र की 154 पंचायतों में रहने वाले अढ़ाई लाख से अधिक हाटियों को...
नाहन (एसआर पुण्डीर): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की तरफ से पारित किए गए हाटी बिल (तीसरा संवैधानिक संशोधन, हिमाचल प्रदेश) को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र की 154 पंचायतों में रहने वाले अढ़ाई लाख से अधिक हाटियों को अनुसूचित जनजाति का वैधानिक दर्जा मिल गया है। अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग पिछले करीब 55 वर्षों से की जा रही थी, जिस पर मुहर लगने से गिरिपार क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ढोल-नगाड़ों के साथ हाटी पारंपरिक नृत्य कर रहे हैं।
पीटरहॉफ में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का सम्मान करेंगे 5 हजार हाटी रविवार
केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डाॅ. अमीचंद कमल व महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने कहा कि करीब 5 हजार हाटी रविवार को शिमला के होटल पीटरहॉफ में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि हाटियों के इस लंबे संघर्ष को सफल बनाने में जयराम ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही है, जिन्होंने कई बार केंद्र सरकार से इस मामले की पैरवी की और इससे संबंधित आपत्तियों को दूर किया। संगड़ाह खंड हाटी समिति के अध्यक्ष रविंद्र चौहान तथा पांवटा खंड हाटी समिति के महासचिव गुमान सिंह वर्मा ने बताया कि अब हाटी आंदोलन की सफलता का अगला चरण शुरू होगा। इसके तहत अब गिरीपार क्षेत्र को औपचारिक तौर पर अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र घोषित किया जाएगा। इसके लिए एक से दो दिन में यह दस्तावेज राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंच जाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जनजातीय विकास मंत्री अर्जुन मुंडा, सूचना एवं प्रसारण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर का भी आभार जताया।
900 करोड़ प्रति वर्ष मिलने की संभावना
हाटी समुदाय को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा मिलने से अब केंद्र सरकार से करीब 900 करोड़ रुपए की अतिरिक्त वित्तीय मदद प्रति वर्ष प्राप्त होने की संभावना है। इससे क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ होगा।
13 अगस्त को 400 से अधिक गांवों में आयोजित होंगी जन धन्यवाद सभाएं
हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा मिलने के बाद 13 अगस्त को गिरीपार क्षेत्र के 400 से अधिक गांवों में जन धन्यवाद सभाएं आयोजित की जाएगी। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया जाएगा।
कितने लोगों को मिलेगा जनजातीय का दर्जा
विधानसभा क्षेत्र |
आबादी |
पंचायतें |
गांव |
श्री रेणुका जी |
40357 |
44 |
122 |
शिलाई |
66775 |
58 |
95 |
पांवटा साहिब |
25323 |
18 |
31 |
सिरमौर जिला में एसटी/एससी जाति जनसंख्या
एसटी :- 159716
एससी :- 91446
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here