Edited By Vijay, Updated: 25 Apr, 2025 10:12 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 मई को शिमला पहुंचेंगी। वह 6 मई को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी।
शिमला (कुलदीप): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 मई को शिमला पहुंचेंगी। वह 6 मई को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति 7 मई को आईआईटी मंडी और 8 मई को अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी। अटल टनल रोहतांग का दौरा करने के बाद वह शिमला लौट आएंगी तथा 9 मई को सुबह दिल्ली रवाना हो जाएंगी। अब तक राष्ट्रपति के दौरे की विस्तृत जानकारी नहीं पहुंची है। राष्ट्रपति के 5 से 9 मई के दौरे को देखते हुए प्रदेश सचिवालय में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में 26 अप्रैल को उच्च स्तरीय बैठक होगी। बैठक में राष्ट्रपति सचिवालय, गृह मंत्रालय और प्रदेश सरकार के विभागों के वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से भी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि इससे पहले सुरक्षा प्रबंंधों को लेकर आधिकारिक स्तर पर चर्चा हो चुकी है। राष्ट्रपति का हैलीकॉप्टर कल्याणी हैलीपैड पर उतरेगा, लेकिन अनाडेल व जुब्बड़हट्टी में उतरने के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति मशोबरा स्थित आधिकारिक राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट में ठहरेंगी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति अक्सर प्रत्येक वर्ष गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए परिवार सहित शिमला आते रहे हैं। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते रहे हैं। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति राजभवन भी जाएंगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here