Shimla: किन्नौर में बारिश-बर्फबारी से हिमस्खलन और भूस्खलन की आशंका, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Edited By Vijay, Updated: 16 Mar, 2025 01:18 PM

possibility of avalanche and landslide due to rain and snowfall in kinnaur

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को भारी बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है, जिससे ठंड में एक बार फिर वृद्धि हो गई है।

रिकांगपिओ (राजकुमार): हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार को भारी बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है, जिससे ठंड में एक बार फिर वृद्धि हो गई है। जिले में शनिवार सुबह से शुरू हुई बर्फबारी ने रविवार को जोर पकड़ लिया, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की मोटी परत जम गई, जबकि निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। इस मौसम परिवर्तन से जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं कई स्थानों पर भूस्खलन और हिमस्खलन की आशंका भी बढ़ गई है। किन्नौर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल छितकुल, रकछम, कल्पा, ज्ञाबुंग, कानम, लाबरंग और आसपास के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी तो रिकांगपिओ, स्पीलो, भावानगर, पोवारी और अन्य निचले क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। 
PunjabKesari

भारी बर्फबारी के कारण जिले में कई स्थानों पर सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। रविवार को नेसंग के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 बाधित हो गया था, हालांकि प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर इसे बहाल कर दिया गया। वहीं, अन्य कई आंतरिक सड़कों पर बर्फ और भूस्खलन के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मार्गों को साफ करने का कार्य लगातार किया जा रहा है ताकि लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
PunjabKesari

भारी बर्फबारी के बाद जिले में हिमस्खलन और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। जगह-जगह चट्टानों के खिसकने और सड़कें बाधित होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि अभी तक किसी बड़े नुक्सान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है। जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है, खासकर ऊंचे इलाकों में जाने से परहेज करने को कहा गया है।

जहां एक ओर बर्फबारी और बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं किसानों और बागवानों के लिए यह संजीवनी साबित हो सकती है। सेब और अन्य फसलों के लिए बर्फबारी लाभदायक मानी जाती है, जिससे आने वाले समय में जल स्रोतों को भी लाभ मिलेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!