शिमला में चिट्टे के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, HRTC बस में कर रहा था सफर

Edited By Vijay, Updated: 19 Apr, 2026 06:02 PM

smuggler of punjab arrested with heroin

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के स्पैशल सैल ने बालूगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत टूटीकंडी बाइफरकेशन....

शिमला (ब्यूरो): शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के स्पैशल सैल ने बालूगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत टूटीकंडी बाइफरकेशन (NH-05) के पास एक एचआरटीसी बस से पंजाब के एक युवक को 26 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस के स्पैशल सैल की टीम एनएच-05 पर गश्त और यातायात चैकिंग पर  तैनात था। इसी बीच पुलिस को  गुप्त सूचना मिली कि पंजाब का एक युवक एचआरटीसी बस में सवार होकर नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए उक्त बस को रोका और संदिग्ध यात्री की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस ने बस में सवार युवक के बैग से 26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ बालूगंज पुलिस थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। पकड़े गए आरोपी की पहचान 30 वर्षीय राजदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी तहसील बटाला, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एसएसपी गौरव सिंह ने की है।

बता दें कि जिला शिमला में नशे के विरुद्ध छेड़ी गई जंग के तहत पुलिस लगातार सक्रिय है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 101 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाते हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!