Edited By Jyoti M, Updated: 21 Apr, 2026 02:04 PM

नगर निगम शहर में साइकिल स्टैंड बना रहा है। इसके लिए छोटा शिमला से शिल्ली चौक, फोरैस्ट रोड बैनमोर से जोधा निवास, सी.टी.ओ. से समरहिल तक साइकिल स्टैंड बनाए जाने हैं। इसको लेकर टैंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
शिमला। नगर निगम शहर में साइकिल स्टैंड बना रहा है। इसके लिए छोटा शिमला से शिल्ली चौक, फोरैस्ट रोड बैनमोर से जोधा निवास, सी.टी.ओ. से समरहिल तक साइकिल स्टैंड बनाए जाने हैं। इसको लेकर टैंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर के स्कूल, कालेज के छात्रों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा ताकि स्कूल-कालेज आने-जाने के लिए वे साइकिल का प्रयोग कर सकते है। इसके शहर की सड़कों पर ट्रैफिक दबाव भी कम हो सकेगा और पर्यावरण को भी नुक्सान नहीं होगा।
निवासियों के लिए सीमित रखने के उद्देश्य से प्रति घंटा शुल्क समाप्त करने का प्रस्ताव बैठक में रखा गया है। नई व्यवस्था के तहत केवल मासिक या वार्षिक शुल्क ही लागू होगा। घरेलू पार्किंग के नए प्रस्तावित शुल्क कार के लिए 1 हजार 60 रुपए प्रति माह रखा गया है जबकि दोपहिया वाहनों से 400 रुपए प्रति माह की दर से वसूल किया जाएगा जबकि कमर्शियल पार्किंग में 24 घंटे पार्किंग के अब 260 रुपए लोगों को देने पड़ेंगे। पहले निगम 24 घंटे छोटी-बड़ी गाड़ियों से 170 से 200 रुपए वसूल करता है। अब छोटी-बड़ी कैटेगरी को खत्म कर एक ही कैटेगरी किया गया है। इसके तहत 260 रुपए 24 घंटे के लोगों को देने पड़ेंगे।
समिति की बैठक में पार्किंग शुल्क को मंजूरी प्रदान की गई है। अंतिम स्वीकृति के लिए मामले को सदन के समक्ष रखा जाएगा। सदन की मंजूरी के बाद शहर में नई पार्किंग दरें लागू कर दी जाएंगी। आगामी समय में निगम पार्किंग के लिए टैंडर भी इन्हीं शुल्क के मुताबिक ही करेगा।
मेयर सुरेंद्र चौहान का कहना है कि नगर निगम नग गत वर्ष पार्किंग के आबंटन को लेकर पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर पार्किंग शुल्क 11328 रुपए था जिसे बढ़ाकर 15 हजार रुपए प्रति वर्ष कर दिया गया है। अब निविदा आधारित पार्किंगों में भी एकसमान शुल्क को लागू किया जा रहा है। इसके तहत ही घरेलू और कमर्शियल पार्किंग की दरों में वृद्धि को मंजूरी प्रदान की गई है।