हिमाचल में इन पंपों पर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! जानिए अब क्या है नया रेट?

Edited By Jyoti M, Updated: 26 Mar, 2026 05:07 PM

petrol and diesel prices have risen at nayara pumps in himachal as well

हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी नायरा (Nayara) के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आया है। ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी नायरा (Nayara) के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आया है। ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर अब आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। देश की सबसे बड़ी निजी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा ने अपनी नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं।

ताजा बदलावों के बाद, हिमाचल में नायरा के पंपों पर डीजल की कीमत 5 रुपये बढ़कर 89.59 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 84.59 रुपये थी। वहीं पेट्रोल के दाम भी 5 रुपये की बढ़त के साथ 99.81 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं, जो पहले 94.81 रुपये थे।

सेस (Cess) लगने से और महंगी हो सकती है कीमतें

ईंधन की कीमतों में इस इजाफे के बीच प्रदेश में सरकारी टैक्स (सेस) को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। सुक्खू सरकार ने हाल ही में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर सेस लगाने के लिए एक विधेयक पारित किया है। हालांकि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि यह कानून अभी लागू नहीं हुआ है और वर्तमान में पाइपलाइन में है।

इस विधेयक के तहत सरकार 1 पैसे से लेकर 5 रुपये तक का सेस लगा सकती है। विधेयक को मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा जाना है। यदि यह सेस लागू होता है, तो प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अभी तक कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!