Mandi: रिवालसर झील पर 3 धर्मों के लोगों ने की संध्या आरती

Edited By Vijay, Updated: 07 Mar, 2025 10:33 PM

people of three religions performed evening aarti at rewalsar lake

महान गुरु पदमसंभव को समर्पित राज्य स्तरीय छेश्चु मेला रिवालसर के अवसर पर रिवालसर झील के घाट पर शुक्रवार देर शाम संध्या आरती की गई, जिसमें हिन्दू, सिख और बौद्ध समुदाय के लोगों ने भाग लिया।

मंडी (रजनीश): महान गुरु पदमसंभव को समर्पित राज्य स्तरीय छेश्चु मेला रिवालसर के अवसर पर रिवालसर झील के घाट पर शुक्रवार देर शाम संध्या आरती की गई, जिसमें हिन्दू, सिख और बौद्ध समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पवित्र घाट को दीयों और फूलों से सजाया गया था। यह आज तक के इतिहास का पहला मौका था जब रिवालसर झील पवित्र घाट के किनारे हजारों की संख्या में 3 धर्मों के लोगों ने इकट्ठे होकर प्रार्थना सभा और संध्या आरती में भाग लिया।

इस मौके पर डीसी मंडी अपूर्व देवगन, एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी और नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता सहित विभिन्न धर्मों के कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि राज्य स्तरीय छेश्चु मेला न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन है, बल्कि यह हिमाचल प्रदेश की समृद्ध परंपराओं, सांस्कृतिक एकता और विविधता का प्रतीक है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!