Solan: शव को श्मशानघाट ले जाते समय 40 लोगों पर हमला, 22 अस्पताल में भर्ती

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Jun, 2025 09:34 PM

parwanoo bees people attack

क्षेत्र के बायला गांव में शनिवार को शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जा रहे थे। इसी दौरान शव को लेकर परिजन आगे निकल गए लेकिन पीछे आ रहे लगभग 40 से अधिक लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

परवाणू (विकास): क्षेत्र के बायला गांव में शनिवार को शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जा रहे थे। इसी दौरान शव को लेकर परिजन आगे निकल गए लेकिन पीछे आ रहे लगभग 40 से अधिक लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। कुछ लोगों का वहीं उपचार किया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लगभग 22 लोगों को ईएसआई अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 2 लोग बेहोश हो गए थे। सभी को प्राथमिक उपचार देकर लगभग 4 घंटे डॉक्टर की निगरानी में रखा गया। लोगों ने बताया कि संभवतः धुएं के चलते मधुमक्खियां उड़ी हों और पीछे आ रहे लोगों पर हमला कर दिया। अस्पताल प्रभारी ने बताया कि सभी को शाम 4 बजे तक छुट्टी दे दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!