Kangra: हिमालयन थार का शिकार, 5 लोग गिरफ्तार, बंदूकें व कारतूस बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Mar, 2025 11:19 PM

palampur hunting 5 people arrested

वन्य प्राणी हिमालयन थार का अवैध शिकार का मामला सामने आया है। घटना पालमपुर के समीपवर्ती जिया के ऊपरी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार अवैध रूप से 5 हिमालयन तहर वन्य प्राणियों का शिकार किया गया है।

पालमपुर (भृगु): वन्य प्राणी हिमालयन थार का अवैध शिकार का मामला सामने आया है। घटना पालमपुर के समीपवर्ती जिया के ऊपरी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार अवैध रूप से 5 हिमालयन तहर वन्य प्राणियों का शिकार किया गया है। हिमालयन तहर वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के शैड्यूल एक के अंतर्गत संरक्षित वन्य प्राणी की श्रेणी में आते हैं। वन विभाग की टीम ने इस प्रकरण में पांच आरोपियों को पकड़ा है जिनमें से चार शिकारी हैं तथा एक वाहन का ड्राइवर है। इसी वाहन में शिकार के पश्चात हिमालयन थार को ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन एक पावर प्रोजैक्ट का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बनेर पावर प्रोजैक्ट की ओर जाने वाले धयाला रोड पर वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए नाके में सफलता प्राप्त हुई। सूचना पुलिस को भी दी गई। जिस पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

निरंतर नजर रखे थी विभाग की टीम
जानकारी के अनुसार ऊपरी क्षेत्र में अवैध शिकार की इनपुट वन विभाग को पहले से ही मिल चुकी थी। ऐसे में शिवरात्रि के बाद से ही क्षेत्र में नजर रखी जा रही थी। कुछ दिनों से वन विभाग की टीम निरंतर नाका लगाए हुए थी। मंगलवार को टीम को एक वाहन दिखा जिस पर वन विभाग की टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो वाहन में 5 हिमालयन थार मृत पाए गए। टीम ने जब वहां की जांच की तो गाड़ी में कारतूस तथा बंदूकों के अतिरिक्त कुछ तेजधार हथियार भी बरामद किए गए।

वन मंडल अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि इनपुट के आधार पर नाका लगाया गया था। एक वाहन में अवैध शिकार कर मारे गए पांच हिमालयन थार बरामद हुए हैं वहीं बंदूक कारतूस तथा कुछ तेजधार हथियार भी मिले हैं। कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से चार शिकारी तथा एक वाहन का चालक है। पुलिस को भी सूचना दी गई है। पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!