Kangra: मुख्यमंत्री ने पालमपुर में रखी हैलीपोर्ट की आधारशिला

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Nov, 2025 09:47 PM

palampur chief minister heliport foundation stone

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पालमपुर के अपने एक दिवसीय दौरे पर 19.77 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पालमपुर हैलीपोर्ट की आधारशिला रखी।

पालमपुर (भृगु/गौरव): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पालमपुर के अपने एक दिवसीय दौरे पर 19.77 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पालमपुर हैलीपोर्ट की आधारशिला रखी। हैलीपोर्ट में यात्री टर्मिनल भवन, फायर स्टेशन, उपयोगिता भवन और यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस हैलीपोर्ट को अगले वर्ष अप्रैल तक पूरा कर दिया जाएगा, जिसके पश्चात चंडीगढ़ और शिमला के लिए किफायती किराए पर हैलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा जिले के लिए कई विकासात्मक योजनाएं तैयार कर रही है। पालमपुर में एक पर्यटन गांव विकसित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया था, परंतु भाजपा के कुछ लोगों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और इस पर रोक लगवा दी। उन्होंने कहा कि इन बाधाओं को दूर करने के प्रयास जारी हैं।

 

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!