Kangra: ढलियारा में खैर की लकड़ी के 24 मौछों सहित आरोपी दबोचे

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Dec, 2025 10:35 PM

dehra dhaliara khair wood recovered

ढलियारा क्षेत्र में वन संपदा को नुक्सान पहुंचाने वालों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

देहरा (सेठी): ढलियारा क्षेत्र में वन संपदा को नुक्सान पहुंचाने वालों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीओ सदवां सुनील के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे खैर की लकड़ी के 24 मौछों सहित आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। वन विभाग ने दोहराया कि अवैध कटान और वन संपदा की तस्करी को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध कटान या वन अपराध से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तुरंत विभाग को सूचित करें।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!