Kangra: हत्या के मामले में जेल काट रहे कैदी की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Dec, 2025 10:29 PM

kangra prisoner death

डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में एक हत्या के मामले में जेल काट रहे कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई।

कांगड़ा (कालड़ा): डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज टांडा में एक हत्या के मामले में जेल काट रहे कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल अधीक्षक धर्मशाला विकास भटनागर ने बताया सुरजीत कुमार उम्र 57 साल निवासी हमीरपुर जिला पर 2009 में हत्या का आरोप लगा था। माननीय अदालत ने 2010 में उसे धारा 302 वी 498 के तहत दोषी मानते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। 2009 से यह जेल में था। इसके पैर में पस पड़ी हुई थी।

इस उपचार के लिए पहले टांडा अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे बिलासपुर व पीजीआई भेजा गया। हालत में सुधार न होने के कारण उसे वापस टांडा भेज दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसकी मौत पर मैजिस्ट्रेट इंक्वायरी होगी क्योंकि किसी भी कैदी की मौत पर मैजिस्ट्रेट इंक्वायरी होती है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!