Kangra: 744 ग्राम चरस के साथ मंडी के 2 दो लोग गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 07 Dec, 2024 06:08 PM

palampur charas people arrested

नशे के कारोबारियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। पालमपुर पुलिस ने चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों से 744 ग्राम चरस बरामद की।

पालमपुर (भृगु): नशे के कारोबारियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बार फिर सफलता मिली है। पालमपुर पुलिस ने चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों से 744 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने मामले की जांच आंरभ कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस शनिवार को अपनी रूटीन गश्त कर रही थी। इस दौरान बैजनाथ की तरफ आ रही कार में बैठे लोग पुलिस को देख हड़बड़ा गए।

जिस पर पुलिस ने कार को रोक कर जांच की। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। यह देख पुलिस ने कार की तलाशी ली। पुलिस ने कार से 744 ग्राम चरस बरामद की। जिस पर पुलिस ने कर्म सिंह व बलवंत सिंह तहसील पधर जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!