पुलिस ने हरियाणा नंबर की कार से बरामद किया 61 किलो अफीम का डोडा, तस्कर फरार

Edited By Simpy Khanna, Updated: 10 Dec, 2019 06:28 PM

otherwise 61 kg of opium doda was consumed in the car

जिला कुल्‍लू के पुलिस थाना बंजार के तहत मंगलवार को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 61 किलो 800 ग्राम अफीम के डोडे बरामद किए हैं। कार में सवार दो आरोपित भागने में कामयाब हो गए। जानकारी के मुताबिक बंजार पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक कार नंबर एचआर 26...

कुल्लू (दिलीप) : जिला कुल्‍लू के पुलिस थाना बंजार के तहत मंगलवार को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक हयुंडई वरना कार से 61 किलो 800 ग्राम अफीम के डोडे बरामद किए हैं। कार में सवार दो आरोपित भागने में कामयाब हो गए। जानकारी के मुताबिक बंजार पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक हुंडई वेरना कार नंबर एचआर 26 एयू 1919 तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। पुलिस ने कार का पीछा किया और उसे रोका। उसमें दो लोग सवार थे और पुलिस को देखते ही दोनों फरार हो गए। 

इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो 61 किलो 800 ग्राम अफीम डोडा के पौधे बरामद किए गए।मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने की है।इसके बाद पुलिस ने जांच करनी आरंभ की तो पता चला कि  कार में नकली नंबर प्लेट लगाई गई थी। कार में यह इंजन और चेसी नंबर से मेल नहीं खा रही थी। वाहन का सही नंबर पीबी13 बीसी 1915 है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!