ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आदतन नशा तस्कर  PIT NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार, बनगढ़ जेल भेजा

Edited By Vijay, Updated: 21 Mar, 2026 07:24 PM

habitual drug smuggler arrested under pit ndps act sent to bangarh jail

पुलिस थाना सदर ऊना के तहत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरैंस नीति को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

ऊना (विशाल): पुलिस थाना सदर ऊना के तहत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरैंस नीति को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। क्षेत्र में नशे के अवैध व्यापार में संलिप्त मुख्य आरोपी अंकुश शर्मा उर्फ अंकी (निवासी कोटला खुर्द) को पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम, 1988 की धारा 3(1) के तहत हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार निवारक हिरासत में लेते हुए जिला कारागार बनगढ़ भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी अंकुश शर्मा लंबे समय से क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी जैसी गतिविधियों में शामिल था। उसकी इस अवैध गतिविधियों से युवा पीढ़ी और सार्वजनिक स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था, साथ ही कानून-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा की जाने वाली सामान्य कानूनी प्रक्रियाओं और कार्रवाइयों के बावजूद आरोपी अपनी अवैध गतिविधियों से बाज नहीं आ रहा था। उस पर सामान्य कानूनों से अंकुश नहीं लग पा रहा था, जिसके चलते प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए उसे निवारक हिरासत में भेजने का सख्त निर्णय लिया।

आदतन तस्करों पर आगे भी जारी रहेगा एक्शन : एसपी
एसपी सचिन हिरेमठ ने स्पष्ट किया है कि ऊना पुलिस द्वारा जिले में संदिग्ध और आदतन नशा तस्करों की पहचान की जा रही है। ऐसे तस्करों के खिलाफ भविष्य में भी पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त निरोधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी ताकि नशे के काले कारोबार को जड़ से खत्म कर युवाओं को इसकी लत से बचाया जा सके। एसपी ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। यदि किसी भी व्यक्ति के पास नशे के अवैध व्यापार से संबंधित कोई भी सूचना हो, तो वह तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!