Himachal: पुलिस ने फेरा नशा तस्कर के मंसूबों पर पानी, बस में 1.890 KG चरस के साथ रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 24 Mar, 2026 01:07 PM

smuggler arrested with hashish

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशा माफिया के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत बीते सोमवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

मंडी (रजनीश): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशा माफिया के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत बीते सोमवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। औट पुलिस थाने की टीम ने नाकाबंदी के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति को 1.890 किलोग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औट थाना क्षेत्र में पुलिस टीम नाका लगाकर वाहनों और संदिग्धों की नियमित चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान बस में सवार मनोज कुमार निवासी कुल्लू के कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया और नशे की खेप को जब्त कर लिया।

रिमांड पर लेकर बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज खंगालेगी पुलिस
एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ औट पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल करने की तैयारी में है। रिमांड के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह चरस की इतनी बड़ी खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। इस पूछताछ से पुलिस को नशे के अन्य तस्करों तक पहुंचने की भी उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!