हिमाचल पुलिस और STF की अंतर्राज्यीय नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, PIT NDPS एक्ट में नाहन जेल भेजा 'बुलबुल'

Edited By Vijay, Updated: 21 Mar, 2026 03:08 PM

himachal police takes major action against interstate drug smuggler

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान में पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य गुप्तचर विभाग (सीआईडी) की स्पैशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और जिला सिरमौर पुलिस की संयुक्त टीम ने....

नाहन/पांवटा साहिब (आशु/कपिल): हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान में पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य गुप्तचर विभाग (सीआईडी) की स्पैशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और जिला सिरमौर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़े अंतर्राज्यीय नशा तस्कर महमूद अली उर्फ बुलबुल (56) निवासी बातामंडी (वार्ड नंबर-5, मकान नंबर 269), तहसील पांवटा साहिब को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत डिटेन कर आगामी आदेशों तक आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा 18 मार्च 2026 को जारी आदेशों की अनुपालना में की गई है। इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ-एफयूसीआईडी शिमला) और पांवटा साहिब पुलिस थाना प्रभारी ने किया। टीम ने जाल बिछाकर 18 मार्च की शाम 7:30 बजे बातामंडी क्षेत्र से आरोपी को विधि अनुसार पीआईटी एनडीपीएस एक्ट की धारा 3(1) के तहत हिरासत में लिया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे समस्त दस्तावेजों के साथ नाहन जेल भेज दिया गया है।

राजस्थान व हरियाणा में भी दर्ज हैं गंभीर मामले
पुलिस की गहन जांच में खुलासा हुआ है कि महमूद अली लंबे समय से कई राज्यों में नशा तस्करी का बड़ा नैटवर्क संचालित कर रहा था। उसके खिलाफ राजस्थान और हरियाणा में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 5 नवम्बर 2023 को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में (अभियोग संख्या 11/2023) उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15(सी) और 29 के तहत केस दर्ज हुआ था, जिसमें उसके कब्जे से भारी मात्रा में 1042.850 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया गया था। इसके अलावा, हरियाणा के जींद जिले के पिल्लूखेड़ा थाने में भी 30 अप्रैल, 2024 को (अभियोग संख्या 85/2024) उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(सी) के तहत मामला दर्ज पाया गया है। इस मामले में उसके पास से 2.563 किलोग्राम अफीम पकड़ी गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी आगामी आदेशों तक जेल में ही रहेगा और उसके नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अन्य कानूनी कार्रवाई भी लगातार जारी है।

एसटीएफ और जिला पुलिस का संयुक्त अभियान जारी
जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार नशे के खात्मे के लिए पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है। इसी दिशा में काम करते हुए हाल ही में पुलिस ने बड़े तस्करों के साथ-साथ मध्यम और छोटे स्तर के नशा कारोबारियों को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। नशा तस्करों के नैटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए राज्य स्तरीय स्पैशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और जिला सिरमौर पुलिस कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।

पुलिस की असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी, जनता से सहयोग की अपील
इस बड़ी गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी जारी की है। पुलिस ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जिला सिरमौर में अपराध किसी भी सूरत में लाभदायक नहीं रहेगा। समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाने के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी गतिविधि की विश्वसनीय सूचना पुलिस के साथ साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!