Kangra: बस से नशा तस्करी का पर्दाफाश, 447 ग्राम चरस बरामद...महिला सहित 2 तस्कर काबू

Edited By Vijay, Updated: 27 Mar, 2026 11:44 PM

2 arrested including woman with hashish

ज्वालामुखी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक एचआरटीसी बस में सफर कर रहे एक महिला और एक पुरुष को 447 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ज्वालामुखी (नितेश): ज्वालामुखी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक एचआरटीसी बस में सफर कर रहे एक महिला और एक पुरुष को 447 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार  ज्वालामुखी पुलिस थाने की टीम इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि नादौन से ज्वालामुखी की तरफ आ रही बस में नशे की खेप ले जाई जा रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी संदीप पटियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाका लगाया और एचआरटीसी  की सराहन-चिंतपूर्णी रूट की बस को जांच के लिए रोका। जब बस में सवार दो संदिग्ध यात्रियों (एक महिला व एक पुरुष) के सामान की तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 447 ग्राम चरस बरामद हुई।

शिमला जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कृष्ण सिंह ठाकुर (47) निवासी गांव घुणड़, तहसील ठियोग और वीना देवी (46) निवासी गांव शमाथला, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपियों ने बचने के लिए कहा कि वे ज्वालामुखी मंदिर में माता के दर्शनों के लिए जा रहे थे। हालांकि, इतनी भारी मात्रा में चरस कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था, इस बारे में उन्होंने अभी तक मुंह नहीं खोला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं, ताकि उनकी कॉल डिटेल्स खंगाल कर नशे के इस पूरे नेटवर्क (बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज) का पर्दाफाश किया जा सके।

अदालत में पेश किए जाएंगे आरोपी : एसपी
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि नशे के इस बड़े काले कारोबार की गहनता से जांच की जा सके। आगामी कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!