नगर निगम शिमला के वार्ड घटाने को लेकर विपक्ष का हंगामा, सदन से वाॅकआऊट

Edited By Vijay, Updated: 05 Apr, 2023 09:34 PM

opposition walkout over reduction of wards of municipal corporation shimla

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बुधवार को विपक्ष ने नगर निगम शिमला के वार्डों की संख्या 41 से घटाकर 34 करने के मुद्दे पर सदन में हंगामा किया। इस मुद्दे पर विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की तथा फिर वाॅकआऊट किया।

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बुधवार को विपक्ष ने नगर निगम शिमला के वार्डों की संख्या 41 से घटाकर 34 करने के मुद्दे पर सदन में हंगामा किया। इस मुद्दे पर विपक्ष ने सदन में नारेबाजी की तथा फिर वाॅकआऊट किया। बता दें कि गत दिन विपक्ष की गैर-मौजूदगी में नगर निगम शिमला संशोधन विधेयक को पारित किया था। प्रश्नकाल के बाद भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने नगर निगम शिमला के वार्डों की संख्या घटाने का मुद्दा उठाया और कहा कि जब विधानसभा का सत्र चल रहा है तो सरकार बार-बार अध्यादेश क्यों ला रही है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव ही घोषित हो गए तो फिर वार्डों की संख्या कम करने का विधेयक लाना नियमों के विपरीत है। पूर्व सरकार ने वार्डों की संख्या नियमों के अनुसार बढ़ाई थी लेकिन अब राज्य चुनाव आयोग की शक्तियों का प्रयोग भी राज्य सरकार स्वयं कर रही है। उन्होंने कहा कि ऑर्डिनैंस लाकर वार्डों को 41 से 34 करना संविधान की मार्यादाओं के खिलाफ है। उन्होंने मंत्रिमंडल द्वारा अनुसूचित जाति के लिए वार्डों के आरक्षण के मापदंड बदलने का भी विरोध किया तथा कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए जो क्राइटीरिया रखा है उसमें अनुसूचित जाति के क्राइटीरिया को बदल दिया है, जिससे काफी विरोधाभास उत्पन्न हो गया है। 

रातोंरात बना दिए 11000 वोट : जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगर निगम शिमला के चुनाव जीतने के लिए सरकार पर मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का आरोप लगाया और कहा कि सरकार ने 11 हजार वोट रातोंरात बना दिए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का काम सरकार ने अपने हाथ में ले लिया है, जिससे आयोग की स्वायत्तता खत्म हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने निगम चुनाव जीतने के लिए तीन बार 14 मार्च, 25 मार्च और 30 मार्च को नियमों में परिवर्तन कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ऐसे वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया है, जिनमें महिला वोटरों की संख्या सबसे कम है। 

कानून की परिधि में लाया अध्यादेश व विधेयक : हर्षवर्धन
संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए कहा कि यदि विपक्ष को इतनी ही ङ्क्षचता है तो वह सदन में चर्चा करता, न कि सदन छोड़कर चला जाता। उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन में चर्चा को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कानून की परिधि में अध्यादेश और विधेयक लाया है। चौहान ने यह भी कहा कि विधेयक लाना सरकार का अधिकार है और विपक्ष इसमें दखल नहीं दे सकता। 

तय समय पर क्यों नहीं करवाए चुनाव : अग्निहोत्री
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से पूछा कि उन्होंने तय समय पर नगर निगम शिमला के चुनाव क्यों नहीं करवाए। उन्होंने कहा कि वास्तव में भाजपा को अपनी हार का पता चल गया था। इसलिए आज भी वह चुनाव में अड़ंगा डाल रही है। अग्निहोत्री ने कहा कि विपक्ष ने वाटर सैस का भी विरोध किया जबकि इससे हिमाचल को 4000 करोड़ रुपए की आमदनी होनी है। 

भलाई के कार्यों का विरोध कर रहा विपक्ष : सुक्खू
मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की भलाई के लिए वाटर सैस बिल लाया गया, लेकिन विपक्ष प्रदेश की भलाई के कार्यों का विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि  वाकआऊट करना विपक्ष का मकसद है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कानून के दायरे में रह कर ही नगर निगम कानून में संशोधन किया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले होने थे लेकिन भाजपा ने जानबूझकर इन चुनावों को कानूनी झमेलों में डाल दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम कानून के तहत ही वार्डों की संख्या घटाई है और महिलाओं के लिए नए सिरे से वार्ड आरक्षित किए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!