Edited By Vijay, Updated: 21 Jun, 2023 09:50 PM

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश को रामभरोसे छोड़ दिया है। इसी कारण उपमुख्यमंत्री की गृह पंचायत में पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते जनता ने उपमुख्यमंत्री के घर में तालाबंदी...
शिमला (ब्यूरो): नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश को रामभरोसे छोड़ दिया है। इसी कारण उपमुख्यमंत्री की गृह पंचायत में पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते जनता ने उपमुख्यमंत्री के घर में तालाबंदी तक कर दी है। जयराम ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि विद्यार्थियों के स्कूल छोड़ने के बाद अध्यापकों की नियुक्तियां हो रही हैं। इसके अलावा पेयजल से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा देने में सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। जो नेता डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने की बात कर रहे थे, वही पहले से संचालित स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करवा पाए हैं।
प्रदेश में अराजकता और गुंडागर्दी का माहौल
जयराम ने आरोप लगाया कि सीएम का मंत्रियों और मंत्रियों का अपने विभागों पर कोई नियंत्रण नहीं है। आज स्थिति यह है कि पुलिस पीड़ितों पर मुकद्दमे तक दर्ज कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने व मंत्री देश को बांटने वाली भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महज 6 महीने के कार्यकाल में प्रदेश में अराजकता और गुंडागर्दी का माहौल है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here