Edited By Vijay, Updated: 28 Jun, 2023 11:36 PM

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि भारी वर्षा की चेतावनी के बावजूद प्रदेश सरकार के स्तर पर कोई हाई लेवल मीटिंग नहीं हुई है। इससे लगता है कि प्रदेश सरकार ने जनता को रामभरोसे छोड़ दिया है।
शिमला (ब्यूरो): नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि भारी वर्षा की चेतावनी के बावजूद प्रदेश सरकार के स्तर पर कोई हाई लेवल मीटिंग नहीं हुई है। इससे लगता है कि प्रदेश सरकार ने जनता को रामभरोसे छोड़ दिया है। जयराम ठाकुर ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश में भारी वर्षा के कारण कई स्थानों पर फंसे पीड़ितों की मदद के लिए राज्य सरकार आगे नहीं आई है। उन्होंने कहा कि आज हालत यह है कि प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्र मुख्य धारा से कट गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, जिस कारण जन-धन की हानि भी हुई है। जगह-जगह सड़कें बंद हैं और भूस्खलन एवं बाढ़ की वजह से कई स्थान मुख्य धारा से कट गए हैं।
जयराम ने कहा कि प्रदेश के कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित है और फसलों को भारी नुक्सान हुआ है। इसके अलावा ज्यादातर स्थानों पर आवश्यक सेवाएं बहाल नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि मुख्यमंत्री सभी विभागों के प्रमुखों के साथ बैठकर तैयारियों का जायजा करके समन्वय स्थापित करते। उन्होंने कहा कि सरकार को नदियों और नालों वाले क्षेत्रों में स्पैशल टास्क फोर्स तैनात करनी चाहिए, जिससे नुक्सान से बचा जा सकता है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से आग्रह किया कि वे इस समय अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों एवं भूस्खलन संभावित स्थानों के करीब न जाएं। इसके अलावा सरकार को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here