अब सिविल अस्पताल कांगड़ा में भी होंगे कोरोना टैस्ट

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 25 Sep, 2020 05:02 PM

now corona test will also be held in civil hospital kangra

नागरिक चिकित्सालय कांगड़ा में शुक्रवार से कोरोना के टैस्ट करने शुरू हो गए हैं। इस टैस्ट के परिणाम भी आधे घंटे के भीतर रोगियों को दे दिए जाएंगे। एस.एम.ओ. कांगड़ा विवेक करोल ने बताया कि आज से यहां भी कोविड-19 के टैस्ट अस्पताल में किए जाएंगे, जिसके...

कांगड़ा (किशोर): नागरिक चिकित्सालय कांगड़ा में शुक्रवार से कोरोना के टैस्ट करने शुरू हो गए हैं। इस टैस्ट के परिणाम भी आधे घंटे के भीतर रोगियों को दे दिए जाएंगे। एस.एम.ओ. कांगड़ा विवेक करोल ने बताया कि आज से यहां भी कोविड-19 के टैस्ट अस्पताल में किए जाएंगे, जिसके परिणाम भी आधे घंटे के भीतर दे दिए जाएंगे। उन्होंने इसके लिए उपमंडल के अंर्तगत पडऩे वाले सभी उच्च अधिकारियों को पत्र लिख कर सूचित कर दिया है कि उनके कार्यालय में कार्यरत किसी भी कर्मचारी को जुकाम, खांसी, गले में खराश व बुखार इत्यादि के लक्षण हों तो वह तुरंत अस्पताल में आकर कोरोना टैस्ट करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त लक्षण आएं और यदि उनका टैस्ट के दौरान नैगेटिव परिणाम हो तो उनका टैस्ट दोबारा करके पुष्टि की जाती है। करोल ने कहा कि शुक्रवार को अस्पताल में 13 टैस्ट किए गए जिनमें 1 पॉजिटिव पाया गया है। इस संबंध में बीएमओ तियारा संजय भारद्वाज ने बताया कि सिविल अस्पताल कांगड़ा में आए पॉजिटिव रोगी की जानकारी उन्हें मिल गई है तथा अगली कार्रवाई आरंभ कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!