कैंसर अस्पताल शिमला में शुरू हो जाएंगे पैट स्कैन, इस दिन से मिलेगी राहत

Edited By Jyoti M, Updated: 06 Mar, 2026 03:26 PM

pet scans will start from 10th in cancer hospital shimla

राज्य के ऐसे कैंसर रोगियों व उनके तीमारदारों को पैट स्कैन करवाने के लिए अब शिमला में ही सुविधा मुहैया होगी, जिसके लिए उन्हें कहीं अन्यत्र नहीं भटकना पड़ेगा। यह सुविधा पी.जी.आई. से भी आधी दरों पर कैंसर अस्पताल शिमला में ही उपलब्ध होने जा रही है।

शिमला, (संतोष): राज्य के ऐसे कैंसर रोगियों व उनके तीमारदारों को पैट स्कैन करवाने के लिए अब शिमला में ही सुविधा मुहैया होगी, जिसके लिए उन्हें कहीं अन्यत्र नहीं भटकना पड़ेगा। यह सुविधा पी.जी.आई. से भी आधी दरों पर कैंसर अस्पताल शिमला में ही उपलब्ध होने जा रही है।

कैंसर अस्पताल शिमला में पैट स्कैन मशीन स्थापित हो चुकी है और कैंसर अस्पताल के साथ लगती सड़क के दूसरी ओर अढ़ाई मंजिला भवन भी बनकर तैयार हो गया है। इस पर 20.73 करोड़ की राशि खर्च की गई है। निजी लैबोरेटरीज में 15 से 25 हजार रुपए का पैट स्कैन का टैस्ट होता है, लेकिन आई.जी.एम.सी. के कैंसर अस्पताल में मशीन स्थापित होने के बाद 7 हजार रुपए में ही यह टैस्ट हो सकेगा।

कैंसर अस्पताल शिमला में प्रतिदिन 2 से 3 मरीजों का पैट स्कैन करवाने के लिए डाक्टर हिदायत देते हैं। ऐसे में पैट स्कैन करवाने के लिए मरीजों को या तो चंडीगढ़ या फिर निजी लैबोरेटरीज का रुख करना पड़ता है, जिससे उनके समय और पैसों की बर्बादी होती है। आई.जी.एम.सी. के कैंसर अस्पताल में वर्षभर में करीब 2500 के करीब विभिन्न बीमारियों के कैंसर को लेकर मरीज उपचार के लिए आते हैं। प्रतिदिन 2 से 3 मरीजों को इस टैस्ट की नितांत आवश्यकता रहती है।

रैडियोथैरेपी विभाग के एच.ओ.डी. एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. मनीष गुप्ता ने कहा कि भवन भी बनकर तैयार है और पैट स्कैन मशीन भी स्थापित की जा चुकी है। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और 10 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कर कमलों से भवन और पैट स्कैन मशीन का विधिवत रूप से शुभारंभ किया जाएगा। इससे हिमाचल के मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!