Edited By Kuldeep, Updated: 07 Feb, 2026 11:06 PM

अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु नूरपुर पुलिस द्वारा खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
नूरपुर: अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु नूरपुर पुलिस द्वारा खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान नूरपुर पुलिस के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चैकिंग एवं नाकाबंदी की गई। इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन तथा 4 ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया गया।
इसके अतिरिक्त अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध 5 चालान भी किए गए हैं। नूरपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि अवैध खनन संबंधी किसी भी जानकारी को पुलिस के साथ सांझा कर प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा में सहयोग प्रदान करें।