कांगड़ा में 2 बच्चों सहित 8 कोरोना पॉजिटिव, बिलासपुर में 6 और नए केस

Edited By Vijay, Updated: 01 Aug, 2020 05:50 PM

news case of corona in kangra and bilaspur

हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कांगड़ा जिला में 8 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बिलासपुर जिला में भी 6 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कांगड़ा जिला में 8 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बिलासपुर जिला में भी 6 और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार कांगड़ा में आए मामलों में 21 जुलाई और 18 जुलाई को लेह से लौटे ज्वालामुखी के चौकी गांव का 21 वर्षीय सेना का जवान व मोरड गांव का 31 वर्षीय पैरामिलटरी जवान, लेह से लौटा शाहपुर के सल्ली गांव का 22 वर्षीय सेना का जवान पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा 21 जुलाई को जम्मू से लौटा नूरपुर के गांव कंडवाल का 27 वर्षीय सेना का जवान, 25 जुलाई को पंजाब के जिरकपुर से लौटी पालमपुर के गोपालपुर गांव की 5 साल की बच्ची, पठानकोट में कार्यरत गंगथ के तीर्थपुर गांव का 45 वर्षीय व्यक्ति, 26 जुलाई को दिल्ली से लौटा नूरपुर के सुडयाल गांव का 28 वर्षीय व्यक्ति (कंडवाल में इंस्टीच्यूशनल क्वारंटाइन) व सीएसआईआर पालमपुर का 4 साल का बच्चा पॉजिटिव पाया गया है। इस बच्चे के परिवार का एक सदस्य पहले ही पॉजिटिव है जोकि कोविड केयर बैजनाथ में भर्ती है। वहीं जिला में एक कोरोना का मरीज ठीक भी हुआ है। ठीक होने वाला मरीज 57 वर्षीय महिला है जोकि बरवारा ज्वालामुखी की रहने वाली है।

बिलासपुर में 6 और मजदूर कोरोना पॉजिटिव

वहीं बिलासपुर में सामने आए 6 नए मामलों में एम्म साइट कोठीपुरा में कार्यरत 20-20, 15, 23, 42 व 28 वर्ष के श्रमिक शामिल हैं। ये सभी साइट पर ही क्वारंटाइन थे। बता दें कि इससे पहले बिलासपुर में निर्माणाधीन एम्स साइट में ही कार्यरत 5 मजदूर पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल मिलाकर जिला में शनिवार को अब तक 11 मामले सामने आ चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!