Edited By Swati Sharma, Updated: 04 Apr, 2026 01:32 PM

Sirmaur Road Accident : सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के तहत चड़ाना क्षेत्र में देर रात एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह शवों को कब्जे...
Sirmaur Road Accident : सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के तहत चड़ाना क्षेत्र में देर रात एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 3:00 बजे पेश आई। बताया जा रहा है कि स्विफ्ट कार (नंबर HP 88A 6058) चड़ाना के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। इस हादसे में गुलशन पुत्र राम विसाग, निवासी वीपीओ कौल मोजरा, तहसील टीटागढ़, जिला सिमडिंग (झारखंड) और नरेश कुमार पुत्र बारुराम, निवासी वीपीओ कुलग, तहसील व जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल का उपचार जारी
वहीं, तड़के सुबह हादसे की सूचना मिलने के बाद संगड़ाह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।वहीं, कार चालक विपिन कुमार पुत्र मलकियत, निवासी चितरला, डाकघर देयाना, तहसील फतेहपुर, जिला कांगड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका उपचार जारी है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें