यमुना नदी के किनारे पॉलीथीन में मिला नवजात का शव

Edited By prashant sharma, Updated: 22 Apr, 2020 05:56 PM

newborn s body found in polythene on the banks of river yamuna

यमुना नदी के किनारे एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव बच्चे का बताया जा रहा है। इसे एक पॉलीथीन के लिफाफे में डालकर श्मशान घाट के पीछे नदी के किनारे फेंका गया था।

पांवटा साहिब : यमुना नदी के किनारे एक नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव बच्चे का बताया जा रहा है। इसे एक पॉलीथीन के लिफाफे में डालकर श्मशान घाट के पीछे नदी के किनारे फेंका गया था। पांवटा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

जानकारी के मुताबिक श्मशान घाट के पास यमुना नदी के किनारे कुछ बच्चों ने एक लाल रंग के पॉलीथीन में एक नवजात शिशु का शव देखा। लिहाजा, इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नवजात का शव जैविक बायोमीट्रिक वेस्ट के लिए अस्पताल में उपयोग होने वाले थैले में मिला है। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी अस्पताल में अबॉर्शन कराया गया है। फिलहाल,  पुलिस जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का बाद  मामले से पर्दा उठेगा। उधर, डीएसपी सोमदत्त ने बताया कि नदी के किनारे एक पॉलीथीन में एक नवजात का शव मिला है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!