सोलन में 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, नाली में मिला शव; परिजनों में मची चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 21 Mar, 2026 12:08 PM

youth body found in a drain under suspicious circumstances in solan

Solan News : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बरोटीवाला थाना के अंतर्गत नैना अपार्टमेंट के समीप एक 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मानपुरा पंचायत के ठेडा गांव निवासी रामलाल (पुत्र जगदीश) के...

Solan News : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बरोटीवाला थाना के अंतर्गत नैना अपार्टमेंट के समीप एक 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मानपुरा पंचायत के ठेडा गांव निवासी रामलाल (पुत्र जगदीश) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है।

नाली में मिला युवक का शव

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नैना अपार्टमेंट के पास नाली में एक युवक का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत बरोटीवाला पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब युवक की तलाशी ली, तो उसकी जेब से एक पैन कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसकी पहचान रामलाल के रूप में की गई।

परिजनों में कोहराम

पुलिस ने शिनाख्त के बाद तुरंत परिजनों को सूचित किया। परिजनों के अनुसार, रामलाल ने कुछ समय पहले ही एक पिकअप वाहन खरीदा था और वह स्वयं उसे चलाकर अपना गुजारा करता था। रामलाल का शव उस स्थान पर कैसे पहुंचा, यह जानकर परिजन भी हैरान हैं। हालांकि, प्राथमिक तौर पर परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!