मंडी में सनसनी! नाली में मिला 30 वर्षीय युवक का शव, नशे की हालत में गिरने से मौत की आशंका

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Mar, 2026 11:16 AM

body of 30 year old man found in drain at market

Mandi News: मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल के तहत ख्यालाग गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सड़क किनारे बनी एक नाली में युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ख्यालाग निवासी निशु (30) के...

Mandi News: मंडी जिले के धर्मपुर उपमंडल के तहत ख्यालाग गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सड़क किनारे बनी एक नाली में युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ख्यालाग निवासी निशु (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चेहरा पानी में होने के कारण दम घुटने का अंदेशा

जानकारी के अनुसार, सोमवार को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस को नाली में शव होने की सूचना मिली। जब ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे, तो निशु का चेहरा नाली के भीतर की ओर था और पानी उसकी गर्दन के ऊपर से बह रहा था। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि निशु ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने के कारण वह नाली में गिर गया और उठ न पाने के कारण दम घुटने से उसकी जान चली गई।

जांच में जुटी पुलिस

एसपी मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का गहन मुआयना किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या चोट के निशान नहीं मिले हैं, फिर भी पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज, नेरचौक भेज दिया है। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम आज ही करवाया जाएगा, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का सटीक पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!