आपदा में मदद करे केंद्र, राज्य में किसकी सरकार यह न सोचे : प्रियंका गांधी

Edited By Vijay, Updated: 12 Sep, 2023 08:36 PM

national congress general secretary priyanka gandhi

केंद्र को हिमाचल प्रदेश की आपदा की इस भयंकर स्थिति में मदद करनी चाहिए। केंद्र को यह नहीं सोचना चाहिए कि राज्य में किसकी सरकार है। यह बात राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के साथ जिला कुल्लू में भारी बारिश...

मनाली/कुल्लू (प्रेम/शम्भू प्रकाश): केंद्र को हिमाचल प्रदेश की आपदा की इस भयंकर स्थिति में मदद करनी चाहिए। केंद्र को यह नहीं सोचना चाहिए कि राज्य में किसकी सरकार है। यह बात राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के साथ जिला कुल्लू में भारी बारिश के कारण आपदाग्रस्त स्थानों का दौरा करने और प्रभावितों से मिलने के बाद पत्रकारों से कही। दोनों नेताओं ने कुल्लू के भुंतर संगम ब्रिज तथा मनाली के आलू ग्राऊंड सहित विभिन्न स्थानों का बारिश से हुए नुक्सान का निरीक्षण किया।

हिमाचलियों की हिम्मत पूरे देश के लिए मिसाल
प्रियंका गांधी कहा कि राज्य के लोग श्रमदान कर रहे हैं और बढ़-चढ़ कर आर्थिक मदद भी प्रदान कर रहे हैं। जिस भावना के साथ राज्य के सभी लोगों ने इस मुश्किल घड़ी का सामना किया है, वह पूरे देश के लिए मिसाल है। राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रभावित परिवारों की भरपूर मदद करने का प्रयास कर रही है लेकिन केंद्र सरकार की मदद के बिना हिमाचल प्रदेश को फिर से पटरी पर लाना मुश्किल है इसलिए केंद्र सरकार को इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए और हिमाचल प्रदेश की खुलकर मदद करनी चाहिए।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!