Edited By prashant sharma, Updated: 12 Feb, 2022 03:40 PM

आज जोगिंदरनगर उपमंडल के मेला ग्राउंड मच्छयाल में महिला सम्मान सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा व उनकी धर्मपत्नी प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सदस्य रीमा राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
जोगिंदरनगर (लक्की शर्मा) : आज जोगिंदरनगर उपमंडल के मेला ग्राउंड मच्छयाल में महिला सम्मान सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जोगिंदरनगर के विधायक प्रकाश राणा व उनकी धर्मपत्नी प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सदस्य रीमा राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस समारोह में जोगिंदरनगर की 19 पंचायतों के महिला मंडलों ने भाग लिया तथा महिला मंडलों द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं जैसे रस्साकशी, म्यूजिक चेयर आदि खेलो तथा अन्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विधायक प्रकाश राणा द्वारा प्रतियोगिता विजेता टीमों इनाम राशि वितरित कर सम्मानित किया गया। विधायक राणा ने कहा कि मुझे यह बात बताते हो खुशी होती है कि आज लोगों को पता चल गया है कि विधायक प्रकाश राणा क्षेत्र के लोगों के लिए क्या क्या करने आया है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य मातृशक्ति को आगे लाना है। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से आज समूचे क्षेत्र का विकास हो रहा है। इस मौके पर विधायक प्रकाश राणा ने कार्यक्रम में पहुंचे 19 पंचायतों के सभी महिला मंडलो को कैलेंडर व शॉल देकर सम्मानित किया।