हिमाचल के राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत, सस्ता हुआ सरसों का तेल; इतने रुपए घटे दाम

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Apr, 2026 12:48 PM

mustard oil becomes cheaper at himachal depots prices by this much

Shimla News : हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश के करीब 19 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए इस माह राहत भरी खबर आई है। प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले खाद्य तेल की कीमतों में बदलाव किया है। इस महीने उचित मूल्य की दुकानों...

Shimla News : हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश के करीब 19 लाख राशन कार्ड धारकों के लिए इस माह राहत भरी खबर आई है। प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले खाद्य तेल की कीमतों में बदलाव किया है। इस महीने उचित मूल्य की दुकानों (डिपुओं) पर सरसों का तेल पिछले माह की तुलना में कम दाम पर मिलेगा। साथ ही, लंबे इंतजार के बाद उपभोक्ताओं को एक बार फिर रिफाइंड तेल की सुविधा भी मिलने जा रही है।

खाद्य तेल की नई दरें और उपलब्धता

खाद्य आपूर्ति निगम के अनुसार, वैश्विक और स्थानीय बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव को देखते हुए दरों में संशोधन किया गया है। पिछले माह 160 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला सरसों तेल अब 153 रुपये प्रति लीटर के दाम पर उपलब्ध होगा। पिछले सात महीनों से डिपुओं से गायब रिफाइंड तेल की सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई है। सरकार ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी को सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इस माह यह 135 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। (उल्लेखनीय है कि 7 महीने पहले इसकी दर 125 रुपये थी)।

खाद्य आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि बाजार की स्थिति को देखते हुए सरसों तेल के दामों में कमी आई है, जबकि रिफाइंड तेल के बेस प्राइस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने पुष्टि की कि रिफाइंड तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही यह सभी उचित मूल्य की दुकानों पर पहुंच जाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!