MC Palampur Budget : कूड़ा निष्पादन पर फोकस, आय के संसाधन बढ़ाने पर जोर

Edited By Vijay, Updated: 18 Mar, 2023 09:09 PM

municipal corporation palampur budget

नगर निगम पालमपुर के प्रथम बजट में 37 करोड़ 39 लाख व 90 हजार की आय का अनुमान रखा गया है, जिसमें से 2 करोड़ 88 लाख 40 हजार रुपए अपने संसाधनों से और 34 करोड़ 51 लाख 50 हजार सरकार से विभिन्न मदों के अंतर्गत प्राप्तियां होंगी।

पालमपुर (भृगु): नगर निगम पालमपुर के प्रथम बजट में 37 करोड़ 39 लाख व 90 हजार की आय का अनुमान रखा गया है, जिसमें से 2 करोड़ 88 लाख 40 हजार रुपए अपने संसाधनों से और 34 करोड़ 51 लाख 50 हजार सरकार से विभिन्न मदों के अंतर्गत प्राप्तियां होंगी। वहीं कुल अनुमानित व्यय 40 करोड़ 33 लाख 67 हजार आंका गया है। आगामी वित्त वर्ष के बजट अनुमानों में 2 करोड़ 93 लाख 70 हजार रुपए का व्यय आय से अधिक प्रस्तावित किया गया है। वित्त वर्ष 2022-23 में 15 करोड़ 24 लाख 38 हजार शेष हैं, जबकि अगले वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आरंभिक शेष के रूप में विद्यमान है, जिसका वहन तदनुसार आय-व्यय के दृष्टिगत रखते हुए किया जाएगा। 

नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में कोई नया कर प्रस्तावित नहीं

नगर निगम के बजट में तत्कालीन नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में किसी नए कर को प्रस्तावित नहीं किया गया है। वहीं पुराने करों की दरों में भी बढ़ौतरी नहीं करने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम में मर्ज किए गए नए क्षेत्र में पहले ही टैक्स होलीडे है, ऐसे में नगर निगम ने अपने आय के संसाधनों को बढ़ाने के लिए जहां लंबित अदायगियों को सुनिश्चित बनाने की प्रस्तावना तैयार की है वहीं कूड़ा निष्पादन पर नगर निगम ने ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है। अढ़ाई करोड़ की धनराशि इस पर व्यय की जाएगी। वहीं किसी नए पार्किंग स्थल के निर्माण के स्थान पर निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों के कार्य को पूरा किया जाएगा। बजट बैठक में मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं बैठक में महापौर पूनम बाली, उपमहापौर अनीश नाग, समस्त पार्षद व नगर निगम आयुक्त आशीष शर्मा ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

इस प्रकार बढ़ाई जाएगी नगर निगम की आय

1. विज्ञापन में होर्डिंग हेतु वर्तमान स्थानों के अतिरिक्त अन्य स्थान चिन्हित किए जाएंगे।
2. वर्तमान समय में कूड़े से प्राप्त होने वाले उपयोगकर्ता शुल्क के एकत्रीकरण में जो कमियां हैं, उन्हें दुरुस्त किया जाएगा तथा प्रत्येक व्यक्ति, जो नगर निगम के सफाई मित्र को कूड़ा देता है, उससे उपयोगकर्ता शुल्क लेना सुनिश्चित बनाया जाएगा।
3. टैलीफोन, मोबाइल टावर शुल्क का जो भी धन सरकार द्वारा अधिकृत किया गया है, उसे लिया जाएगा तथा नए जुड़े हुए क्षेत्रों में भी सर्वे किया जाएगा तथा शुल्क लेना सुनिश्चित बनाया जाएगा।
4. नगर निगम की परिसंपत्तियों का लंबित किराए की अदायगी को सुनिश्चित बनाया जाएगा। लगभग 47 लाख की धनराशि वर्तमान में लंबित पड़ी है।

ये विकासोन्मुख प्राथमिकताएं

1. विभिन्न स्थानों पर पार्किंग, रास्तों, सड़कों व वाणिज्य भवनों का निर्माण और अन्य विकासात्मक कार्य करवाए जाएंगे।
2. नगर निगम क्षेत्र के सौंदर्यीकरण व लोगों को मूलभूत सुविधाएं दिए जाने के लिए योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा।
3. नगर निगम क्षेत्र में विशेष स्थानों को चिन्हित करने के लिए चयनित सूचना पट्ट लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को सुविधा हो।

वित्त वर्ष 2023-24 के बजट अनुमान

वर्ष 2022-23 में नगर निगम को 2483000 की राजस्व प्राप्ति हुईं, जिसे वर्ष 2023-24 में बढ़ाकर 29 लाख किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें संपत्ति कर से 27 लाख, सिनेमा हॉल से प्राप्त होने वाली आय एक लाख और प्रोफैशनल टैक्स 100000 प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है

असाइन रैवन्यू एंड कम्पनसेशन

बिजली की खपत से 10 लाख, शराब की बिक्री पर शुल्क से 10 लाख और कम्पनसेशन से 2 लाख की आय अर्जित किए जाने का अनुमान रखा गया है।

परिसंपत्तियों से आय

नगर निगम की परिसंपत्तियों से वर्ष 2022-23 में 37 लाख 99 हजार की आय अर्जित हुई, जिसे इस वित्तीय वर्ष में बढ़ाकर 47 लाख 60 हजार करने का लक्ष्य रखा गया। इसमें दुकानों तथा स्टॉल आदि से किराए के लिए 2800000 रुपए तथा ओपन स्पेस में कैनोपी आदि से 10000 रुपए तथा शादी के हॉल से 200000 रुपए की आय अर्जित करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस प्रकार से रहेंगे यूजर चार्जिज

नगर निगम ने वर्ष 2022-23 में यूजर चार्जिज तथा शुल्क के रूप में 9028000 रुपए की आय अर्जित की, जिसे अब बढ़ाकर 1 करोड़ 7 लाख 15 हजार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें स्लाटर हाुस फीस के रूप में 20000, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की फीस से 50000, संपत्ति हस्तांतरण अनुमति शुल्क से 250000, विज्ञापन पर होर्डिंग चार्जिज से 75000,अनापत्ति प्रमाण पत्र से 40000, भवन निर्माण स्वीकृति शुल्क से 1000000, पार्किंग फीस से 1000000, टैलीफोन-मोबाइल टावर चार्जिज से 50000, कचरा संग्रहण से 55 लाख और तहबाजारी, पानी बिल परिवार से 2000000 रुपए अर्जित करने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम के विभिन्न बैंकों में बचत खातों तथा सावधि जमा से 45.3 लाख की आय का अनुमान रखा गया है। ऐसे में नगर निगम ने राजस्व बायो से 2 करोड़ 88 लाख 40 हजार की अनुमानित आय अर्जित करने का लक्ष्य रखा है। 

पूंजीगत आय के अंतर्गत है 34 करोड़ 51 लाख 50 हजार की प्राप्तियों का अनुमान

इसके अंतर्गत 15वें वित्त आयोग से सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट के लिए ग्रांट के रूप में अढ़ाई करोड़, 15वें वित्त आयोग से पेयजल योजना तथा रेन वाटर हार्वैस्टिंग लिए 2.5 करोड़, पार्किंग व बिल्डिंग ग्रांट के अंतर्गत एक करोड़, पार्क के अंतर्गत एक करोड़, 15वें वित्त आयोग से संयुक्त ग्रांट के अंतर्गत 5.5 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 50 लाख, एनयूएलएम के अंतर्गत 200000, नगर निगम में मर्ज किए गए क्षेत्रों के ग्रांट के रूप में 500000, मुख्यमंत्री शहरी आजीविका गारंटी योजना के अंतर्गत डेढ़ करोड़, नए व पुराने क्षेत्रों में सड़क मार्गों के निर्माण तथा मुरम्मत के लिए 2 करोड़, प्राकृतिक आपदा और बारिश से होने वाली हानि के अंतर्गत साढ़े 5 लाख, उपायुक्त के माध्यम से विभिन्न कार्य हेतु 500000 विधायक क्षेत्र विकास निधि के अंतर्गत 600000, एमपी लैड के अंतर्गत 2000000 और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 300000 की आय प्राप्ति का अनुमान है।

4 करोड़ 11 लाख 50 हजार के राजस्व व्यय का अनुमान 

राजस्व व्यय 4 करोड़ 11 लाख 50 हजार का अनुमान रखा गया है, जिसके अंतर्गत कर्मचारियों के वेतन व भत्तों पर एक करोड़ 98 लाख, दैनिक भोगी कर्मचारियों के वेतन पर 150000, कर्मचारियों की लंबित अदायगी पर 40 लाख, पैंशन धारकों की लंबित अदायगी पर 10 लाख, पैंशन और ग्रैच्युटी फंड पर 35 लाख, एक्सग्रेशिया ग्रांट पर एक लाख तथा महापौर, उपमहापौर और अन्य को दिए जाने वाले मानदेय के रूप में 35 लाख का निर्धारण किया गया है।

प्रशासनिक खर्चे

प्रशासनिक खर्चों के अंतर्गत कुल 2 करोड़ 29 लाख 97 हजार रुपए व्यय प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत 4600000 जीएसटी, बिजली बिलों पर 50 लाख, टैलीफोन बिल पर 15000, मोबाइल बिल पर 12000, किताबों पर एक लाख और डाक भेजने पर 15000 आदि शामिल किए गए हैं। वहीं विभिन्न ऑप्रेेशन तथा मैंटीनैंस के अंतर्गत कुल 13 करोड़ 8190,000 रुपए का व्यय प्रस्तावित किया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 22 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!