शर्मनाक! नाबालिग लड़की काे अकेला पाकर कमरे में घुस आया दरिंदा, मुंह पर कपड़ा बांधा और फिर...

Edited By Vijay, Updated: 20 Jun, 2025 01:05 PM

misconduct with minor girl

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म की शिकार पीड़िता बाहरी राज्य की रहने वाली है जाेकि बिलासपुर के एक क्षेत्र में किराए के मकान में परिजनाें संग रह रही थी।

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म की शिकार पीड़िता बाहरी राज्य की रहने वाली है जाेकि बिलासपुर के एक क्षेत्र में किराए के मकान में परिजनाें संग रह रही थी। उसकी शिकायत पर महिला थाना बिलासपुर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह घटना लगभग 3-4 महीने पहले की है। जब वह रात करीब 9 बजे अपने किराए के मकान में अकेली थी, तभी एक नकाबपाेश व्यक्ति कमरे में घुस आया। उसने पीड़िता के मुंह पर कपड़ा बांध दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता इतनी डर गई थी कि उसने यह बात किसी को नहीं बताई। हाल ही में वह अपने परिवार के साथ पटियाला में अपनी रिश्तेदारी में गई थी, जहां उसे अचानक पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। संदेह होने पर जब जांच कराई गई, तो वह गर्भवती पाई गई। इस चौंकाने वाली जानकारी के बाद पीड़िता ने आखिरकार पूरी घटना अपनी मां को बताई, जिसके बाद यह गंभीर मामला सामने आया।

यह मामला थाना भराड़ी से ई-मेल के माध्यम से महिला थाना बिलासपुर को भेजा गया था। इसी आधार पर महिला पुलिस थाना बिलासपुर ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वर्तमान में पीड़िता का इलाज पटियाला के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!