मौज-मस्ती के बीच मातम: हिमाचल घूमने आए पंजाब के पर्यटक की मौ/त

Edited By Jyoti M, Updated: 13 Feb, 2026 01:51 PM

mourning amidst fun and frolic tourist from punjab visiting himachal dies

डलहौजी भ्रमण करने आए पर्यटक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस थाना डलहौजी ने इस बारे में मामला दर्ज कर आगामी जांच की शुरू। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव छलेरी कलां डाकघर पोला जिला फतेहगढ पंजाब के रूप में हुई है।

बनीखेत, (पार्थ): डलहौजी भ्रमण करने आए पर्यटक की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस थाना डलहौजी ने इस बारे में मामला दर्ज कर आगामी जांच की शुरू। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव छलेरी कलां डाकघर पोला जिला फतेहगढ पंजाब के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बलविंद्र सिंह बुधवार को पंजाब से पर्यटक नगरी डलहौजी घूमने के लिए आया हुआ था। वहीं वीरवार को अचानक बलविंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई।

जिसके बाद बलविंद्र को नागरिक अस्पताल डलहौजी लाया गया जहां चिकित्सक ने बलविंद्र की तबीयत में कोई सुधार न होता देख प्राथमिक उपचार देकर पंडित जवाहर लाल लैहरू मैडीकल मैडीकल कालेज चम्बा के लिए रैफर कर दिया, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण पर्यटक बलविंद्र ने चम्बा पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। शुकवार को इस बारे में परिजननों को सूचना दी गई। मामले की पुष्टि एस.पी. चम्बा विजय कुमार सकलानी ने की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!