घास काटने गई महिला का अचानक फिसला पैर...गहरी खाई में गिरी, इलाज के दौरान तोड़ा दम; परिवार में छाया मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Feb, 2026 06:56 PM

a woman died after falling while going to cut grass

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के पुलिस थाना खैरी के तहत आते गांव नागौड़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां घास काटने गई एक 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले...

Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के पुलिस थाना खैरी के तहत आते गांव नागौड़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां घास काटने गई एक 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस थाना खैरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पानो देवी (61) पत्नी डिब्रू राम, निवासी गांव नागौड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पानो देवी अन्य दिनों की भांति अपने पशुओं के लिए चारा इकट्ठा करने हेतु पास के ही जंगल में गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह अनियंत्रित होकर गिर गईं, जिससे उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया। चंबा में भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें उच्च उपचार हेतु डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए भेज दिया। तमाम कोशिशों के बावजूद, मंगलवार रात इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की सांसें थम गईं। 

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!