पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की माता का निधन, जेपी नड्डा सहित भाजपा नेताओं ने जताया शोक

Edited By Vijay, Updated: 20 Jan, 2021 07:42 PM

mother of former mp maheshwar singh passed away

पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की माता ईना देवेश्वरी सिंह का बुधवार शाम के समय निधन हो गया। कुल्लू एवं रुपी राजघराने की राजमाता ईना देवेश्वरी 91 वर्ष की थीं। बुधवार सायं करीब 5.30 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अपनी सांसारिक...

कुल्लू (संजीव जैन): पूर्व भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की माता ईना देवेश्वरी सिंह का बुधवार शाम के समय निधन हो गया। कुल्लू एवं रुपी राजघराने की राजमाता ईना देवेश्वरी 91 वर्ष की थीं। बुधवार सायं करीब 5.30 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अपनी सांसारिक यात्रा को पूरा करते हुए परलोक सिधार गईं। इस बात सूचना मिलते ही पूरे कुल्लू जिला में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि राजमाता ईना देवेश्वरी राजा महेंद्र सिंह की धर्म पत्नी थीं। आजादी से पहले राजा महेंद्र सिंह रुपी राजा की राजगद्दी पर विराजमान थे। वहीं उनके छोटे पुत्र पूर्व मंत्री कर्ण सिंह की भी मृत्यु हो चुकी है।

गौर रहे कि नगर परिषद के चुनाव में राजमाता के पोते दानवेंद्र सिंह वार्ड नंबर-4 से जीत चुके हैं और घर में जश्न का मौहल था। इसी बीच यह घटना घटी है और राजमाता की पौत्र बहू विभा सिंह बंजार विधानसभा क्षेत्र के धाउगी वार्ड से जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। यहां पर वीरवार को अंतिम चरण का मतदान होना है लेकिन इस बीच इस दुखद घटना ने राज परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

उधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, सांसद किशन कपूर, रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल सहित सभी पदाधिकारीगण, सभी मंत्रीगण, विधायकगण एवं जिलाध्यक्ष कुल्लू भीम सेन सहित कुल्लू की जनता ने महेश्वर सिंह की माता के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!