हिमाचल में विकास की रफ्तार थमी, जनता केंद्र की नीतियों पर जता रही भरोसा : प्रो. सिकंदर

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Apr, 2026 07:02 PM

rohru development pace halted

संगठनात्मक जिला महासू और मंडल जुब्बल, कोटखाई-नावर के पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा नेता एवं सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्त्ताओं में जोश भरा।

रोहड़ू (बशनाट): संगठनात्मक जिला महासू और मंडल जुब्बल, कोटखाई-नावर के पदाधिकारियों की बैठक में भाजपा नेता एवं सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने पंचायत चुनावों को लेकर कार्यकर्त्ताओं में जोश भरा। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के विकास को नई दिशा दी है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। वहीं सामरिक और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए केंद्र द्वारा दी गई सहायता प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है।

भाजपा युवा नेता चेतन बरागटा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले किए गए वायदे और गारंटियां आज धरातल पर दिखाई नहीं दे रहीं। विकास कार्य प्रभावित हुए हैं, युवाओं को रोजगार और बागवानों को राहत देने में सरकार विफल रही है, जिससे आम जनता में निराशा है। बैठक में पंचायत चुनावों की रणनीति भी तय की गई। कार्यकर्त्ताओं से आह्वान किया गया कि वे घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश सरकार की अधूरी गारंटियों के बारे में जनता को अवगत करवाएं। पंचायत स्तर पर सरकार की नीतियों को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!