संजौली में पत्थरबाजी करने वाले 70 से ज्यादा की पहचान, 6 लोगों का नाम पता भी जुटाया, जल्द हो सकती है गिरफ्तारियां

Edited By Vijay, Updated: 17 Sep, 2024 09:41 PM

more than 70 stone pelters in sanjauli have been identified

राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी करने के मामले में पुलिस ने 70 से ज्यादा लोगों की पहचान कर ली है।

शिमला (राजेश): राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को तोड़ने को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी करने के मामले में पुलिस ने 70 से ज्यादा लोगों की पहचान कर ली है। इनमें से 6 लोगों का नाम, घर का पता सहित अन्य जानकारियां भी पुलिस ने जुटा ली हैं। ऐसे में अब इस मामले में जल्द शिमला पुलिस गिरफ्तारियां कर सकती है। शिमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल की वीडियोग्राफी और लोगों से बातचीत करके जानकारियां प्राप्त की जा रही हैं।

जिन लोगों की पहचान हो चुकी है, जल्द उनकी गिरफ्तारियां की जाएंगी। इनसे पूछताछ के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारी मस्जिद तक पहुंचने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने सैंकड़ों लोगों की भीड़ को इससे पहले ही रोक लिया। पुलिस ने मामले में धारा 163 का उल्लंघन करने और भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 और सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!