Shimla: मंत्री जगत सिंह नेगी ने साधा निशाना, बाेले-RDG पर भाजपा का रुख हिमाचल विरोधी

Edited By Vijay, Updated: 23 Feb, 2026 08:52 PM

minister jagat singh negi

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा में राजस्व अनुदान घाटा (आरडीजी) को लेकर हुई लंबी चर्चा से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा हिमाचल के हितों के पक्ष में नहीं है।

शिमला (भूपिन्द्र): राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विधानसभा में राजस्व अनुदान घाटा (आरडीजी) को लेकर हुई लंबी चर्चा से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा हिमाचल के हितों के पक्ष में नहीं है। आरडीजी पर भाजपा का रुख हिमाचल विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का रवैया हिमाचल विद्रोही है और वह राज्य को संविधान के तहत मिलने वाली सहायता पर भी सवाल खड़े कर रही है। यह बात उन्होंने सोमवार को शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कही।

संवैधानिक प्रावधान पर भी इफ एंड बट की बात करना दुर्भाग्यपूर्ण
जगत सिंह नेगी ने कहा कि जब केंद्र सरकार से आरडीजी व अन्य आर्थिक सहायता आनी है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए, लेकिन भाजपा इसके विरोध में बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद की धारा 275(1) में स्पष्ट प्रावधान है कि आर्थिक रूप से कमजोर राज्यों को विशेष अनुदान दिया जाएगा ताकि डैफिसिट फाइनांसिंग के गैप को भरा जा सके। ऐसे संवैधानिक प्रावधान पर भी इफ एंड बट की बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है। नेगी ने कहा कि भाजपा के पास डबल इंजन सरकार के दौरान अवसर था, उन्हें जीएसटी मुआवजा, आरडीजी और कोविड पैकेज के तहत राशि मिली, इसके बावजूद 75 हजार करोड़ रुपए का कर्ज प्रदेश पर छोड़ दिया गया। मंत्री ने कहा कि यदि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद बेदखली के नोटिस भेजे जाते हैं तो कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जल्द ही एफसीए में छूट संबंधी नई नीति बनाकर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

एआई समिट में प्रदर्शन सही, शांतिपूर्ण विरोध हमारा संवैधानिक अधिकार
एआई समिट को लेकर हुए प्रदर्शन पर मंत्री ने कहा कि समिट में प्रस्तुत मॉडल को लेकर देश की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी हुई और इसे पारदर्शिता से स्वीकार करने के बजाय छिपाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार है, जिसे कॉमनवैल्थ गेम्स के दौरान भाजपा ने किया था, साथ ही उन्होंने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि देश को भ्रमित करने की राजनीति बंद होनी चाहिए।

अनैतिक तरीके से नहीं जीतना चाहती है कांग्रेस
राज्यसभा सीट को लेकर जगत सिंह नेगी ने कहा कि 2 वर्ष पहले धनबल व केंद्रीय एजैंसियों के दबाव का उपयोग किया गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास इस बार संख्याबल है, ऐसे में भाजपा को प्रत्याशी उतारने पर विचार भी नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस विपक्ष में थी तो हमने प्रत्याशी नहीं उतारा, क्योंकि कांग्रेस अनैतिक तरीके से जीतना नहीं चाहती।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!