काजा में 13 से 20 मार्च तक होगी पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय आईस हॉकी चैम्पियनशिप

Edited By Vijay, Updated: 09 Mar, 2022 06:45 PM

men s national ice hockey championship at kaza

आईस हॉकी रिंक काजा में पहली बार पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय आईस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन होने जा रहा है। आईस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से आईस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल-स्पीति को राष्ट्रीय आईस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 की मेजबानी का पत्र प्राप्त हुआ...

काजा (ब्यूरो): आईस हॉकी रिंक काजा में पहली बार पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय आईस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन होने जा रहा है। आईस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से आईस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल-स्पीति को राष्ट्रीय आईस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 की मेजबानी का पत्र प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय आईस हॉकी चैम्पियनशिप 13 से 20 मार्च तक आईस हॉकी रिंक में होगी। आईस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल-स्पीति का प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अभिषेक वर्मा से मिला और राष्ट्रीय आईस हॉकी चैम्पियनशिप बारे जानकारी दी। 

पहले महिला वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का हो चुका है आयोजन

एसोसिएशन ने बताया कि इससे पहले यहां पर महिला वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो चुका है, ऐसे में इस बार पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता आयोजन मिलना स्पीति के लिए बड़ी बात है। अभिषेक वर्मा ने कहा कि चैम्पियनशिप के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हमारे लिए गर्व की बात है कि दूसरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता यहां होने जा रही है। आईस हॉकी से अब स्पीति की पहचान खेल जगत में व्यापक स्तर पर होने लगी है, वहीं स्पीति के बच्चों में आईस हॉकी के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा, साथ ही पर्यटन उद्योग को भी नए पंख लगेंगे।

ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा

आईटीबीपी, लद्दाख स्काऊट, हिमाचल प्रदेश, यूटी लद्दाख, दिल्ली और महाराष्ट्र की टीमें हिस्सा लेंगी। 12 मार्च तक सभी टीमें काजा पहुंच जाएंगी। आईस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी इस प्रतियोगिता में भी मौजूद रहेंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!